District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी रोकने को 30 जगह छापेमारी

9020 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध : डीएम

किशनगंज,18अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है। शनिवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 9020 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं और पूर्व की तरह 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन के अनुसार शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा धावा दल के माध्यम से लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक 30 स्थानों पर छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित हो रहा है। कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06456-225152 जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार अब तक एलपीजी गैस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!