ताजा खबर

ऊर्जा व खनन क्षेत्र में न्याय संगत परिवर्तन पर नई दिल्ली में सेमिनार आयोजित

सत्येन्द्र पाण्डेय/ पटना:-ऊर्जा और खनन क्षेत्र में न्याय संगत परिवर्तन (जस्ट ट्रांजिशन) के लिए श्रमिक यूनियनों को कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर नई दिल्ली के क्राउन होटल में 10 व 11 मार्च को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का आयोजन इंटक यूनियन और इंडस्ट्रियल ऑल के अंतरराष्ट्रीय संघ के

सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सेमिनार में ऊर्जा और खनन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के अधिकार, बदलते औद्योगिक माहौल में श्रमिकों की भूमिका तथा यूनियनों को मजबूत बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा और मंथन किया गया। इस अवसर पर इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग एंप्लॉई फेडरेशन (INSMM&EEF) के सदस्य तूफान घोष (जोनल सेक्रेटरी, गुवा)

तथा विद्युत सरकार (जोनल सेक्रेटरी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अनुज कुमार सुंडी (नोवामुंडी टिस्को), बीरबल सिंह (जादूगोड़ा माइंस) भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सेमिनार में आशुतोष भट्टाचार्य (यूनियन सेक्रेटरी, साउथ एशिया), एम. बालू, एफ. पाशा तथा अंतरराष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष सहित कई प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, कनाडा और इंडोनेशिया के कई सदस्य जूम मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर सेमिनार में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान श्रमिक संगठनों को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने तथा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!