ताजा खबर

पटना मेट्रो परिचालन के लिए मलाही पकड़ी स्टेशन तैयार

फरवरी के अंत तक आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक शुरू हो सकता है मेट्रो रेल का परिचालन

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।पटना मेट्रो रेल का सफर जल्द ही शहर के बस स्टैंड (आईएसबीटी) से मलाही पकड़ी तक शुरू होने जा रहा है। इसके उद्घाटन के तारीख की घोषणा कभी भी हो सकती है। इस क्रम में पटना मेट्रो रेल परियोजना ने मंगलवार को एक और कदम बढ़ा दिया है। मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर चल रहे विद्युत अवसंरचना स्थापित करने के अंतर्गत स्थापित सहायक सब स्टेशन (एएसएस) कक्ष में ट्रांसफॉर्मर को चार्ज करने का काम पूरा कर लिया गया है।

शहर में मेट्रो रेल सेवा के सुचारू संचालन में इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर बिजली की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो रेल का परिचालन फरवरी के अंत तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि एएसएस कक्ष स्थित ट्रांसफार्मर मेट्रो स्टेशन की विद्युत व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां स्थापित ट्रांसफार्मर स्टेशन की उपयोगिताओं के लिए हाई-वोल्टेज बिजली आपूर्ति को मेट्रो के सुचारू परिचालन वोल्टेज तक कम करने में अपनी भूमिका निभाता है।

ट्रांसफार्मर के सफलतापूर्वक चार्ज होने से मेट्रो स्टेशन की आवश्यक सेवाओं के लिए विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। एएसएस कक्ष के ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक चार्ज होना इसकी विद्युत संरचना में तत्परता के साथ निरंतर प्रगति का संकेत माना जाता है। मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से अब मेट्रो रेल सेवा का परिचालन जल्द ही शुरू होने के संकेत मिलने लगे हैं। इस तरह के तकनीकी कार्य भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा, मेट्रो की कार्यदक्षता और सुचारू मेट्रो रेल का संचालन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। गौरतलब है कि पटना मेट्रो का अभी परिचालन बस स्टैंड आईएसबीटी से भूतनाथ रोड स्टेशन तक हो रहा है। इसका विस्तार मलाही पकड़ी तक होना है। इसी तरह चरणवार तरीके से मेट्रो का परिचालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!