District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति की समीक्षा बैठक आयोजित

किशनगंज,03फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कर्मियों की कर्म पुस्तिका के संधारण, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, न्यायालय से संबंधित वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, सेवांत लाभ, अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित मामलों की प्रगति की संक्षिप्त समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन शाखाओं का अब तक निरीक्षण नहीं हुआ है, उनका शीघ्र निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। नीलाम पत्रवाद के संदर्भ में नीलाम पत्र पदाधिकारी को तामीला कार्य अधियाची विभाग के माध्यम से सुनिश्चित कराने तथा इसका फीडबैक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही चौकीदार अधियाची के माध्यम से एवं डाक टिकट द्वारा तामीला कराए जाने तथा डाक रसीद को अभिलेख के रूप में सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर एक माह से अधिक समय से लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्यमंत्री की संभावित “समृद्धि यात्रा” को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें बैठक, जनसंवाद, हेलीपैड, साफ-सफाई, बैठक हॉल की तैयारी सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।इसके अलावा 06 फरवरी को प्रस्तावित पैक्स चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की गई। चुनाव से संबंधित कार्यों की समन्वित समीक्षा के लिए उप विकास आयुक्त एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को संयुक्त रूप से बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!