ताजा खबर

1 व्हीलर रोड स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम आयोजित की गई।

मुकेश कुमार/इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सहित तमाम दिग्गज नेताओं का स्वागत किए। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन माननीय सांसद रविशंकर प्रसाद अरुण भारती वीणा देवी राजेश वर्मा समेत बिहार सरकार के माननीय मंत्री और एनडीए के दिग्गज नेताओँ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान के तैैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे कृषि मंत्री रामकृपाल यादव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दिलीप जायसवाल लखेंदर पासवान श्री मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और दही चुरा भोज के साथ ही एक दूसरे को मिलकर मकर संक्रांति की बधाई दी ।
श्री चिराग ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अपने स्व० रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात पार्टी के सभी नेताओं और कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी ।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय मृणाल पार्टी के माननीय विधायक नितेश कुमार सिंह अमित कुमार रानू संजय कुमार सिंह अरुण शाह बेबी देवी बाबूलाल शौर्य विष्णु देव पासवान सोनू सिंह प्रकाश चंद्र, विमल राजवंशी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मुन्ना प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा समेत दर्जनों नेता और सभी जिलाध्यक्ष समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!