राज्यराजनीति

*जहानाबाद के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा के निधन पर वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक*

अविनास कुमार/जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा के असामयिक निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जहानाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वे आजीवन कांग्रेस के विचारधारा को मजबूत करते रहें। उनके निधन से मन मर्माहत है। उनका निधन पार्टी के लिए मगध क्षेत्र में पार्टी के लिए गहरा आघात है। उनके परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और व्यक्तिगत तौर पर मैं मजबूती से खड़ा रहूंगा।
साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बक्सर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपिन बिहारी उपाध्याय और लखीसराय के बड़हिया के गंगोत्री सिंह के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान , विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मोतीलाल शर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन , जमाल अहमद भल्लू , राजेश राठौड़ , मंजीत आनंद साहू ,अजय चौधरी , शशि रंजन , राजीव मेहता सहित अन्य नेतागण है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!