ताजा खबर

बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति, श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के पूर्व माननीय सदस्य कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ सभापति महोदय ने कहा कि कामेश्वर चौपाल जी का संपूर्ण जीवन धार्मिक एवं समाजिक कार्यो में समर्पित रहा। इन्होंने हीं अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास में पहली ईंट रखी और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य भी थे। सन् 2002 से 2014 तक बिहार विधान परिषद् के सदस्य रहे। इनके निधन से अपार दु:ख हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर-शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को धैर्य एवं सहनशक्ति दें।

दिवंगत कामेश्वर चौपाल जी का पार्थिव शरीर बिहार विधान परिषद् लाया गया। माननीय सभापति महोदय ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, माननीय मंत्री श्री नितिन नवीन, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति (प्रो.) डॉ. रामवचन राय, पूर्व उप सभापति (प्रो) डॉ. राम चन्द्र पूर्वे, पूर्व सांसद श्री रामकृपाल यादव, विधान परिषद् के सचिव श्री अखिलेश कुमार झा सहित विधान परिषद् के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दिवंगत कामेश्वर चौपाल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button