जयंती समारोहझारखण्डरणनीतिराज्यविचार

वीर बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए जिस तरह से अंग्रेजों से लोहा लिया, उन्हीं से प्रेरणा लेकर के हम सभी को झारखंड को बचाना है – अमित तिवारी

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित कई भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
वीर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज राज्य के स्थापना दिवस के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। वीर बिरसा मुंडा ने जिस उद्देश्य के साथ अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला। अपने जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए हम उनसे प्रेरणा लेकर झारखंड को बचाने और आगे लेकर जाने के लिए एक शपथ लेना चाहिए कि मैं जो भी करुंगा झारखंड के विकास के लिए करुंगा, तभी राज्य का स्थापना दिवस सफल होगा।

वीर बिरसा मुंडा को नमन करने पहुंचे जिला महामंत्री ज्योति पांडे ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा के जन्मदिन और झारखंड स्थापना दिवस पर भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व फैसला लिया है कि इसे जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए। यह देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जनजाति समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिवस रूप को समस्त जनजाति समाज मनाएं। जनजाति समाज का जो गौरवमय इतिहास है, उसे हम आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ मनाएं। देश में जनजाति समाज के लोग बहुत बड़ी संख्या में अपनी आहुति दी है, बलिदान हुए हैं, शहीद हुए हैं, उन सारे लोगों के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर हम आज से जनजाति गौरव दिवस मना कर उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े।

जिला मंत्री सोमेश सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना किशोर स्वेतांग गर्ग कोमल कुमार अंकू किशन मखड़िया नन्दलाल प्रसाद राजकुमार बर्मन शाहिद भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!