ताजा खबर

भगवान चित्रगुप्त विश्व के प्रधान न्यायाधीश-राजीव।…

मुकेश कुमार/जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त विश्व के प्रधान न्यायाधीश हैं। सभी लोगों के पाप एवं पुण्य का लेखा जोखा वह सहस्राब्दियों से रखते आये हैं। सदाचार की राह पर चल कर ही उनका आशीर्वाद संभव है।

श्री प्रसाद ने चित्रगुप्त पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान यह बात कही। उन्होंने आशियाना नगर, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, अनिसाबाद चित्रगुप्त समाज, इन्द्रपुरी, कुर्जी, दीघा, पाटलिपुत्र, बेऊर, अशोक नगर, पीपुल्स काॅपरेटिव काॅलोनी, मनोकामना मंदिर, इंदिरा नगर, आरएमएस काॅलोनी, हनुमान नगर, दरियापुर, कदमकुआँ, लोहानीपुर, सैदपुर , बाल्मी, खगौल, श्री कृष्णापुरी, श्री कृष्णा नगर समेत अनेक पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं से मिलकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के बिहार इकाई के अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राजेश कुमार डब्लू, अतुल आनंद सन्नु, धनंजय प्रसाद, हरेंद्र सिन्हा, शिशिर कुमार लाल, आदर्श गायसेन, सुमित कुमार सिन्हा, विवेक रंजन समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!