ज्योतिष/धर्मझारखण्डरणनीतिराज्य

सिंगरा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा 12 अक्टूबर को

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सिंगरा में त्रिदंडी स्वामी जीयर स्वामी महाराज के नेतृत्व में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 12 अक्टूबर को आयोजित कलशयात्रा के साथ शुरू हो जाएगा। यह जानकारी महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने दी। अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महायज्ञ स्थल से कलशयात्रा शुरू होगा जो बीसफूटा बैरिया चौक होते हुए छः मुहान चौक होते हुए, पुलिस लाइन रोड,बीसफुटा होते हुए पुनः सिंगरा अमानत नदी तट पर पहुंचेगी जहां यज्ञाचार्य द्वारा विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालु कलश में जल भरेंगे। अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि कलशयात्रा में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं को खुद से कलश लेकर यज्ञ स्थल पर आना होगा। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को अरणी मंथन व अग्नि प्रज्वलित के बाद हवन पूजन शुरू हो जाएगा। 16 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन एवं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। 17 अक्टूबर को पूर्णाहूति होगी। विजय सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से शाम छः बजे तक भागवत संकल्प कथा एवं सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक प्रवचन होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!