किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर किया सफल उद्‌भेदन

2 सोने का चेन, 01 मोबाईल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार 

किशनगंज, 30 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर में चार स्थानों में हुई चेन छिनतई की घटना की पुलिस ने सफल उदभेदन कर लिया है। एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने घटना का उदभेदन करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आकाश कुमार कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के पास से दो चेन भी बरामद किया है। शुक्रवार की शाम प्रेसवार्ता में एसपी सागर कुमार ने बताया कि गुरुवार को शहर में चार स्थानों में चेन छिनतई की घटना घटी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा छापेमारी कर घटना का उदभेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद संदिग्ध ठिकानों में देर रात तक छापेमारी की गई। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज है। घटना में दो बदमाश शामिल थे। एक अन्य बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। टीम में सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, अपर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक राकेश कुमार, अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती, अवर निरीक्षक स्वाति पटेल शामिल थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!