District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : अवैध खनन पर लगाम लगाने को लेकर खनन विभाग ने एक ट्रैक्टर को किया जप्त, पौआखाली थाना को किया सुपुर्द।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र से खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को अवैध खनन मामले में जप्त कर पौआखाली थाना के सुपुर्द किया। पौआखाली थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर का इस्तेमाल अवैध खनन करने में किया जा रहा था जिसको लेकर जिला खनन पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जप्त किया और पौआखाली थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। गौरतलब हो कि आए दिन पौआखाली थाना क्षेत्र के कई जगह से अवैध खनन का मामला प्रकाश में आ रहा है जिसको लेकर अवैध खनन पर लगाम लगाने हेतु खनन पदाधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button