District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : सहयोग शिविर में 70 आवेदन प्राप्त, 30 दिनों में निष्पादन का निर्देश

डेरामारी पंचायत भवन में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत भवन परिसर का भी मुआयना किया तथा पौधरोपण किया

किशनगंज, 15 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को कोचाधामन प्रखंड की तीन पंचायतों डेरामारी, पाटकोई कला एवं तेघरिया में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। डेरामारी पंचायत में जिलाधिकारी नवीन कुमार, तेघरिया में जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव जफर आलम तथा पाटकोई कला में अपर समाहर्ता (राजस्व) अमरेंद्र कुमार पंकज की उपस्थिति में शिविर लगा।तीनों पंचायतों में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें डेरामारी में 37, पाटकोई कला में 26 तथा तेघरिया में सात आवेदन शामिल हैं। सभी आवेदनों की पोर्टल पर एंट्री कर संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन 30 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया गया है।डेरामारी पंचायत भवन में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत भवन परिसर का भी मुआयना किया तथा पौधरोपण किया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना है। किसी भी आमजन को सरकारी योजनाओं या सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने बताया कि शिविर समाप्त होने के बाद भी आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। किसी व्यक्ति को अपना काम कराने में परेशानी होती है तो वह सहयोग पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकता है।

उन्होंने बताया कि डेरामारी में दो जून को आयोजित पिछले सहयोग शिविर में 111 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका निष्पादन कर दिया गया। इसके बाद भी आवेदन की प्रक्रिया जारी रही और 15 सितंबर तक 167 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 130 का निष्पादन हो चुका है, जबकि 37 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।मुखिया शाहबाज आलम ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की। शिविर में एसडीओ अनिकेत कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच उमैर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button