किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन 400 खिलाड़ी हुए शामिल।

किशनगंज, 07 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में स्थानीय बोर्जेस जांच घर एवं अल्ट्रासाउंड, राठौड़ ट्रेडर्स, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लाइट हाउस, मारवाड़ी युवा मंच, अमन ड्रीम होम प्राइवेट लिमिटेड, टॉप लाइन, हेलो फ्रेंड्स, हसन ब्रदर्स, मो० कलीमुद्दीन, रिंकी झा, रुपेश कुमार झा, पूर्णियां के सामाजिक कार्यकर्ता मिहिर प्रकाश के सहयोग से इंडोर स्टेडियम डुमरिया में चल रही 23वीं नि:शुल्क वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को लगभग 400 खिलाड़ी शामिल हुए। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने सूचित किया की इस दिन वर्ग 4 से 6 तक, मदर्स एवं कॉलेज विभागों की प्रतियोगिताएं संपन्न की गईं। अपने अपने विभागों में सुरोनोय दास, दिव्यांशा रंजन, संयम अग्रवाल, रूपिका जैन, ऋत्विक मजूमदार, रिया गुप्ता, श्रीमती वर्षा, रोहन कुमार दफ्तरी एवं संपूर्णा दास चैंपियन घोषित हुए। अनंतजीत तिवारी, सोफिया परवीन, रणवीर साह, रितिका सिन्हा, मानव तामांग, पलचीन जैन, बिंदु कुमारी, अमन गुप्ता एवं ज्योति कुमारी दूसरे स्थानों पर रहे। हयात मुशर्रफ अंसारी, दीपा दास, पूर्ण दोकानिया, आरूषी कुमारी, नमन कुमार, धानी अग्रवाल, पद्मा भारतीय, सूरज कुमार एवं अनोखी सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को अगले रविवार के दिन सम्मिलित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button