Uncategorizedब्रेकिंग न्यूज़
2000 के नोट से बापू गायब,किसान परेशान…
देश में नोटबंदी के बाद अक्सर कैश की दिक्कत झेलते लोग मिल जाते हैंजी हाँ,मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बड़ौदा ब्रांच से दो किसानों को दो हजार के नोट से गांधी जी का बिना फोटो वाला नोट मिला,इन दो ग्राहको के सात नोट मिस प्रिंट थे,किन्ही को कैश मिल भी रहा है तो 2000 के बड़े नोट के रुप में।लेकिन हद तो तब हो गई जब दो किसानों को स्टेट बैंक से बिना महात्मा गांधी की तस्वीर वाली नोट ही थमा दी गई।बिच्छुखेड़ी गांव के लक्ष्मण मीणा और काडूखेड़ी के रहने वाले गुरमीत सिंह बैंक से आठ-आठ हजार रुपए निकालने पहुंचे थे।तब कैशियर ने उन्हें दो हजार के चार नोट दिए और इन दोनो व्यक्तियो ने पहली बार दो हजार के नोट देखे थे।

