ब्रेकिंग न्यूज़

शहर के रिहायशी इलाके से 153 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार

सागर कुमार / के के सिंह

 शहर के रिहायशी इलाके से 153 लीटर विदेशी शराब बरामद

 

12 अप्रैल 2023 , पटना

बिहार में अब शराब और शराब पीने बेचने वालों का पकड़ा जाना बहुत बड़ी बात नहीं है। पहली बार शराब पीने वाले व्यक्ति को कुछ जुर्माना लेकर छोड़ भी दिया जाता है और शायद यही वजह है की राजधानी पटना के तमाम इलाकों से लगातार शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही हैं अभी 1 दिन पहले ही रानी तालाब थाना के अंतर्गत एक ट्रक शराब पकड़ी गई है और आज राजधानी पटना शहर के रिहायशी इलाके

गांधी मैदान थाना अंतर्गत एक्सिबिशन रोड स्थित हरिओव्म अपार्टमेंट बी ब्लॉक के बेसमेंट में स्थित स्टाफ रूम से 153 लीटर विदेशी शराब के साथ (1) भोला कुमार, पिता-दिलीप प्रसाद,चांदमारी रोड कंकड़बाग एवं (2) मनीष कुमार, पिता- नीलू साव, ग्राम-जीयर,थाना-अस्थावां, नालंदा को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी अंकित की गई है। अग्रिम करवाई की जा रही है।

शहर के बीचो बीच इस तरह की शराब की खेप मिलना प्रशासन के लिए चिंता का सबक है उसके साथ साथ सरकार को भी यह ध्यान देना होगा कि क्या बिहार में सच में शराब बंदी लागू है ?

वैसे गांधी मैदान थाना प्रभारी अरुण कुमार काफी तेजतर्रार माने जाते हैं और क्षेत्र में पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए प्रसिद्ध है इस पूरे छापेमारी के लिए थाना प्रभारी गांधी मैदान की भूमिका सराहनीय है।

Related Articles

Back to top button