District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का जिला सम्मेलन संपन्न, नई कमेटी गठित

अररिया, 11 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का जिला सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में कर्मियों की समस्याओं, अधिकारों, लंबित मांगों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।

सम्मेलन को यूनियन के राज्य महासचिव कुमार बिंदेश्वर सिंह, राज्य उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव एवं राज्य नेता संजय कुमार भारती ने संबोधित किया। राज्य महासचिव ने कहा कि यूनियन पिछले 40 वर्षों से सेविका-सहायिकाओं के अधिकार, सम्मान और बेहतर मानदेय के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेविकाओं का मानदेय 240 रुपये से बढ़कर 4500 रुपये तक पहुंचना वर्षों के आंदोलन और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। अधिकार मांगने से नहीं, बल्कि संगठित संघर्ष से हासिल होते हैं।

राज्य उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ने सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, सम्मानजनक एवं जीवनयापन योग्य मानदेय, सामाजिक सुरक्षा व पेंशन की सुविधा देने की मांग की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया। शबनम देवी को अध्यक्ष, उमा देवी को महासचिव और अंजू देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। किरण कुमारी, श्वेता कुमारी एवं सुमन देवी को उपाध्यक्ष तथा रीना देवी, ललिता देवी एवं अंबिका देवी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हुमा परवी, नाजिश बानो, मंजू कुमारी, अनीता देवी, सीता देवी, श्वेता सुमन, किरण कुमारी, अंजू देवी एवं बबीता देवी शामिल हैं। प्रशांत कुमार और वीरेंद्र कुमार प्रवक्ता, दिलीप विश्वास मीडिया प्रभारी तथा मनोज यादव संयोजक बनाए गए।

नवनिर्वाचित कमेटी ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान तेज करने का संकल्प लिया। 19-20 सितंबर को पटना में होने वाले राज्य सम्मेलन के लिए अररिया से 21 प्रतिनिधियों का चयन किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button