District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिले के पलासी ब्लॉक में मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जिले के पलासी प्रखंड में मंगलवार को मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हो गया। पलासी प्रखंड मुख्यालय में निर्धारित समय सात बजे सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित समय में मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान का प्रतिशत 58.9 प्रतिशत हुआ। मतदान प्रक्रिया में कुल 309 पुरुष व 131 महिलाओं ने भाग लिया। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाता की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान को लेकर प्रखंड मुख्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान केंद्रों पर आठ मतदान कर्मी प्रतिनियुक्ति की गई थी। मतदान कर्मियों के अलावे गश्तीदल दंडाधिकारी के रूप मे सीओ सिकटी वीरेंद्र कुमार सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में वरीय पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रेक्षक के रूप में भूमि सुधार उपसमाहर्ता मनिहारी रविकांत सिन्हा, दंडाधिकारी के रूप में सरोज कुमार, पंकज कुमार मौजूद थे। चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय थी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शनी ने बताया कि चुनाव में कुल 747 वोटर्स हैं। जिस में महिला 153 तथा पुरूष 594 हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव 08 पदों पर हो रहा है। जिस में अध्यक्ष 01, मंत्री 01 तथा सदस्य 06 शामिल हैं। चुनाव को लेकर एआरओ भोला नाथ रॉय, बीसीओ संदीप कुमार, प्रधान सहायक अनंत झा सहित सभी कर्मी सक्रिय रहे। प्रेक्षक रविकांत सिन्हा, जोनल मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी काफी सक्रिय थे। विधि व्यवस्था को शांत बनाय रखने में थानेदार शिव पूजन कुमार, पु०अ०नि० शाहजहां खान, संजय कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रहा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button