ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुजफ्फरपुर : सीएम नीतीश ने प्रसिद्ध समाजवादी राजनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जाॅर्ज फर्नांडिस की कर्मभूमि मुजफ्फरपुर में प्रतिमा का ऑनलाइन अनावरण किया..

जॉर्ज एक ऐसे नेता थे जो मुंबई से आकर बिहार में लंबे समय तक राजनीति करते रहे।बिहार के लोगों ने उन्हें कभी भी पराया नहीं समझा।जॉर्ज मुजफ्फरपुर के अलावा नालंदा लोकसभा सीट से भी सांसद बने।जॉर्ज फर्नांडिस 10 भाषाओं के जानकार थे।हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, कन्नड़, उर्दू, मलयाली, तुलु, कोंकणी और लैटिन भाषा में उन्हें महारथ हासिल थी।मुजफ्फरपुर/अविनाश कुमार, समता पार्टी के संस्थापक और समाजवादी नेता जार्ज फर्नाडीस की जयंती आज है।जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उनकी कर्मभूमि मुजफ्फरपुर में जाॅर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा का ऑनलाइन अनावरण किया।उनकी आदमकद प्रतिमा सिटी पार्क में लगाई गई है।मुख्यमंत्री पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इससे पहले जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यहां की तैयारी के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया।इस मौके पर स्थानीय सांसद अजय निषाद, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।प्रतिमा अनावरण के मौके पर सांसद ने कहा कि जाॅर्ज साहब ने राजनीति में जो लकीर खींची है उसे छोटा नहीं किया जा सकता।वे महान समाजवादी नेता थे और सभी दलों के लोग उनको पसंद करते थे।मुजफ्फरपुर उनकी कर्मभूमि थी और जिले के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके नाम पर राजकीय समारोह का आयोजन किया।पूरा मुजफ्फरपुर मुख्यमंत्री का ऋणी है।मुजफ्फरपुर के कण-कण में जॉर्ज बसे हुए हैं।आपको बता दें कि  प्रसिद्ध समाजवादी राजनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नाडिस की जयंती हर साल 3 जून को मुजफ्फरपुर में राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की स्वीकृति दी गई है।आपको बता दें कि जॉर्ज फर्नांडिस बेहद मुखर नेता के रूप में जाने जाते थे।उनका जन्म 3 जून 1930 को हुआ था।जॉर्ज फर्नांडिस 10 भाषाओं के जानकार थे।हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, कन्नड़, उर्दू, मलयाली, तुलु, कोंकणी और लैटिन भाषा में उन्हें महारथ हासिल थी।उनकी मां किंग जॉर्ज फिफ्थ की बड़ी प्रशंसक थीं।उन्हीं के नाम पर अपने छह बच्चों में से सबसे बड़े का नाम उन्होंने जॉर्ज रखा था।

आपको बताते चले कि आज के दौर में जहां भारतीय राजनीति में क्षेत्रवाद बड़ी समस्या बनी हुई है, वहीं जॉर्ज एक ऐसे नेता थे जो मुंबई से आकर बिहार में लंबे समय तक राजनीति करते रहे।बिहार के लोगों ने उन्हें कभी भी पराया नहीं समझा।जॉर्ज मुजफ्फरपुर के अलावा नालंदा लोकसभा सीट से भी सांसद बने।वह वीपी सिंह की सरकार में रेलमंत्री रहे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाला।खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2019 में मुजफ्फरपुर में जॉर्ज फर्नांडिस की प्रचलित हथकड़ी वाली मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी।साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो बिहार के मुख्यमंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की बदौलत हैं।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत किया।उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट से प्रतिमा का अनावरण की।डीएम, एसएसपी, सांसद सहित वहां उपस्थित अन्य गण्यमान्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!