ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भोजपुर -राइस मिलरो की बैठक सम्पन्न।।..

गुड्डु कुमार सिंह-गडहनी । नगर पंचायत स्थित गडहनी अगिआँव रोड मे राइस मिल के कार्यालय मे आरवा राइस मिलर भोजपुर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मिलर अध्यक्ष परमात्मा सिंह एवं संचालन जग्रनाथ प्रसाद के द्वारा किया गया।बैठक मे आरवा राइस मिलो को वित्तीय वर्ष 2021- 22 मे पैक्सो द्वारा क्रय किये गये धान की कुटाई के लिए टैगिंग नही करने पर उत्पन्न समस्याओ पर बिचार विमर्श किया गया।मिलर अध्यक्ष ने कहा कि आरवा राइस मिलो को धान कुटाई हेतू पैक्स से टैगिंग नही करने पर लाखो लोग बेरोजगार हो जायेंगे साथ ही आरवा राइस मिलरो द्वारा बैंक द्वारा दिये गये पैसे बैंक को वापस करने की समस्या उत्पन्न हो जायेगी जिससे खाता खाली हो जायेगा। इस मौके पर सन्टु चौधरी अजय कुमार सिंह सोनु कुमार सिंह ददन कुमार दीपु कुमार सिंह धनञ्जय कुमार दिनेश कुमार सिंह संतोष कुमार संजय कुमार शुक्ला सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!