ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना के महावीर मंदिर में 4 जुलाई से हो रहा है यह बड़ा बदलाव…

बिहार : पटना जंक्शन पर स्थित हनुमान मंदिर में एंट्री लेने के लिए अब उत्तर की दिशा से जाना पड़ेगा।यह व्यवस्था 4 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी।अब दर्शनाथी को चर्चित मंदिर में प्रवेश करने का रास्ता एवं दर्शन करने का रास्ता बदल जाएगा।हालांकि लाइन में लगने की प्रक्रिया वही रहेगी।मतलब महिला और पुरुष मंदिर के उत्तर दिशा में सिंह द्वार से अन्दर जाएंगे।इसके अलावा नैवेध्यम और फूलों के काउंटर को पूरब दिशा की ओर सजाया जाएगा। इसकी जानकारी महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुनाल ने दी है।उन्होंने बताया कि अब गुरूद्वारे की तरह ही लोगों के पैर को धोने के लिए मंदिर के बाहर पानी की व्यवस्था की गयी है।इसके अलावा साफ़ सफाई का ध्यान रखते हुए चप्पल-जूता रखने की काउंटर को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।श्रद्धालुओं को अब अपने सामान की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।अब आसानी से लॉकर रूम में श्रद्धालु अपना सामान रख सकेंगे।इसके अलावा मंदिर के सचिव ने बताया कि नैवेध्यम की क्वालिटी को सुधारा जाएगा।कुछ नए उपकरण मंगवाए गए हैं जिससे अब लड्डू की टेस्ट में थोड़ा बदलाव होगा।गोलघर वाली देवी मां के मंदिर की तरह ही अब जिनको प्रसाद नहीं चढ़ाना होगा, उनको भी प्रसाद मिलेगा।कोई खाली हाथ नहीं लौटेगा।गौरतलब हो कि महावीर मंदिर में प्रसाद खरीदने वालों की लम्बी लाइन लगती है।प्रसाद चढ़ाने के बाद उन्हें प्रसाद वापस मिल जाती है।लेकिन अब नए नियम के अनुसार जिन्होंने प्रसाद नहीं चढ़ाया हो उन्हें भी वापसी में प्रसाद दिया जाएगा।कोई खाली हाथ नहीं लौटेगा।

रिपोर्ट-अजय पांडे/अनुभव रंजन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!