अपराधदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले दो लोग गिरफ्तार, सोने की कीमत 8 कोरड़ रुपए…

25 किलो सोने के साथ दो लोगों को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। सोने की कीमत 8 कोरड़ रुपए बताई जा रही नई दिल्ली सोमवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इनके पास  से 25 किलो सोना भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है।राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) के अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों तस्कर ओमान से आ रहे थे।अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट स्टाफ के कुछ लोग भी तस्करी में शामिल हैं इसलिए पिछले छह महीने से यहां कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।इससे पहले केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 42 लाख रुपए का सोना जब्त किया गया था।सीमा शुल्क की खूफिया टीमों ने इस मामले में खाड़ी देशों से आए तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया था।उस वक्त रियाद से आए मल्लपुरम के दो लोगों के पास से कुल 601.800 ग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 17.42 लाख रुपए बताई गई थी।जबकि तिरुवनंतपुरम में सीमा शुल्क अधिकारियों ने 816.38 ग्राम वजन के सोने के साथ एक यात्री को धर दबोचा था।

रिपोर्ट-दिल्ली संवाददाता

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button