District Adminstrationठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : जियापोखर थाना परिसर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक

किशनगंज, 24 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व-2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जियापोखर थाना परिसर में थानाध्यक्ष गौतम कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में SSB कैंप कद्दूभिट्ठा के असिस्टेंट कमांडेंट सहित थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, बुद्धिजीवी, युवा एवं जुलूस कमिटी के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन, आपसी भाईचारे और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न सुझाव दिए गए। इस दौरान मौके पर पंचायत के मुखिया इकरामुल हक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी सहयोग और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button