अररिया : आस्था का प्रतीक बेलावड़ी शिव मंदिर में आयोजित 61 घंटे का अष्टयाम सह संकीर्तन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न

अररिया, 24 अगस्त (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के पलासी प्रखंड में महज चार साल पूर्व बना बेलावड़ी शिवमंदिर इन आस्था का प्रतीक बना हुआ हैं। सावन महीने के अंतिम सोमवारी के अवसर पर आसपास के सैकड़ो गांव के श्रद्धालो की भीड़ इस शिवालय में उमड़ पड़ी और शिवलिंग जलाभिषेक पर जलाभिषेक किये। इस अवसर पर शिवालय परिसर में 61 घंटे का अष्टयाम का भी आयोजन किया गया। सोमवार को भक्तिमय माहौल में अष्टयाम सं संकीर्तन के समापन हुआ।
सावन महीने के मौके पर शिवालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह जगह तोरण द्वार भी बनाय गया है। शिवालय के समीप शिव गंगा का भी निर्माण कराया गया है। और एक धर्मशाला का भी निर्माण कराया गया है। शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख सदनानंद यादव व व्यवस्थापक सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजीत यादव ने बताया कि शिवालय का निर्माण वर्ष 2014 में किया गया हैं। शिवालय में शिव, पार्वती, गणेश व नंदी की प्रतिमा स्थापित की गई है। जो संगमरमर व ग्रेनाइट पत्थर की बनी है। जिसे जयपुर से मंगाया गया है। उन लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र मे चारोओर 10 किलोमीटर चौहदी में कोई शिवालय नही है। शिवालय बननेसे श्रद्धालुओ को पूजा अर्चना करने में काफी आसानी होती है। श्री यादव ने बताया कि शिवालय परिसर में गत 24 अगस्त से 61 घंटे का अष्टयाम सं संकीर्तन कार्यक्रम का समपन्न सोमवार को भक्तिमई वातावरण में सम्पन्न हो गया।
उन्होंने बताया कि यह मंदिर दिन बदिन आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। श्रद्धालु की भीड़ दिन बदिन बढ़ती जा रही है।
शिवालय निर्माण के पीछे छिपा है आस्था का राज-
बेलवाड़ी स्थित शिवालय निर्माण के संबंध में शिव मंदिर कमिटी के व्यवस्थापक रंजीत यादव ने बताया कि वर्ष 2012 में वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। दिल्ली के सभी अस्पतालों में उनका इलाज करवाया गया, लेकिन इस्तिथि काफी गंभीर थी। उसी क्रम में उन्होंने शिव भगवान पर आस्था जताते हुए मिन्नत मंगा की अगर वह ठीक हो जाता है तो पैतृक गांव बेलावड़ी में शिव मंदिर का निर्माण करेगा। उनकी मिन्नत भोला बाबा सुन लिया और वे स्वास्थ्य होकर घर लौटते ही शिवालय का निब रखा और शिवालय का निर्माण कराया।



