किशनगंजठाकुरगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : गड्ढे वाली सड़क पर चलने को मजबूर है ग्रामीण

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली मार्केट से रसिया साबोडांनी तक जाने वाली मुख्य सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और सड़क पूरी तरह से जर्जर हो जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने के कारण गड्ढे वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी सह समाजसेवी मो साजिद आलम ने जर्जर सड़क को लेकर कहा कि सड़क की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि यह सड़क ना तो विधायक के क्षेत्र में आता है और ना ही सांसद के क्षेत्र में आता है। साजिद आलम ने संबंधित अधिकारी, सांसद और विधायक से इस सड़क पर ध्यान देने की अपील की है। वही जानकारी देते हुए साजिद आलम ने बताया कि उक्त सड़क से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण मौलवी मो० सद्दाम ने जानकारी देते हुए बताया कि रसिया रोड में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं है आगे उन्होंने बताया कि सांसद जी जीतने के बाद एक भी बार इलाके का दौरा कर इसकी सुध लेने नहीं पहुंचे तो वही क्षेत्र के विधायक को मात्र एक दो बार ही इलाके में देखा गया है। भेभरा, नानकार, दग्दीभिट्ठा, कर्राटोली, रसिया, पैकपारा, बरचौंदी, करवामनी उक्त सड़क पूरे इलाके को जोड़ता है लेकिन अफसोस की बात तो यह है कि जर्जर स्थिति में आवागमन करने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मती कार्य की मांग की है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button