District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : स्मैक बेचने और पीने वालों के विरुद्ध सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया अभियान, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना की पुलिस ने बुधवार को स्मैक पीने व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बस स्टैंड के पास झोपड़ीनुमा घर के समीप एक युवक को स्मैक की पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में एएसआई संजय कुमार यादव व एएसआई मोईनुद्दीन शामिल थे। एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बस स्टैंड के पास स्मैक बेचे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम बस स्टैंड के पास पहुंची और एक युवक को स्मैक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने झोपड़ीनुमा घर की तलाशी भी ली। वही पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस अलग अलग स्थानों में छापेमारी कर रही है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह बंगाल के दालकोला से स्मैक खरीदता था। वही के किसी व्यक्ति से स्मैक लाता था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अब स्मैक के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी में जुट गई है। वही बस स्टैंड के पास हुई कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ भी जुटने लगी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगते रहता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button