District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक एवं जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई सम्पन्न।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, श्रीकान्त शास्त्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक एवं जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी के अलावे अपर समाहर्त्ता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं जिले के सभी कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से अवैध खनन की रोकथाम, खनन राजस्व में वृद्धि बहादुरगंज में बस पड़ाव के निर्माण, अम्बेदकर टॉउन हॉल के जीर्नोद्धार, एन.एच. 31 पर निर्माणाधीन फलाई ओवर की प्रगति, बाजार समिति, किशनगंज एवं ठाकुरगंज के जीर्नोद्धार की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत् कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्यों की समीक्षा की गई एवं ससमय कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। इसके अलावे जिला पदाधिकारी द्वारा हर घर नल का जल योजना के तहत् जलापूर्ति में आ रही शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा योजनाबद्ध तरीके से पूरे जिले में जलापूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button