किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : इनामी रेटिंग शतरंज में भाग लेने हेतु रोहन पुणे रवाना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार से पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जा रही तीसरा एल.बी.एच.एम. चेस फेस्टिवल में भाग लेने हेतु अपने जिले के खिलाड़ी रोहन कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। उन्हें जिला शतरंज संघ के प्रथम तथा वरिष्ठतम उपाध्यक्ष कमल मित्तल एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए रवाना किया। इस संदर्भ में विशेष जानकारी देते हुए संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा उक्त खिलाड़ी के कोच श्री कर्मकार ने कहा कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय इनामी रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता है जिसमें 1000 से अधिक रेटेड-अनरेटेड खिलाड़ीगण हिस्सा ले रहे हैं। इसकी कुल इनामी राशि-1111112/ रुपया है, जो उत्तम प्रदर्शन करने वाले 100 खिलाड़ियों के बीच वरीयताक्रम में बांटी जाएगी। इसका प्रथम पुरस्कार 121111/ रुपया धार्य किया गया है। यह खेल 9 चक्र का है जिसका परिणाम 31 मई को सामने आएगा। तेघरिया निवासी धीरेन साह के पुत्र तथा स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र रोहन के प्रतिभा के संबंध में प्रकाश डालते हुए श्री मित्तल ने कहा कि रोहन अपने जिले के एक बहुत ही सक्षम खिलाड़ी हैं। आए दिन ये विभिन्न प्रतियोगिताओं में चैंपियन बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहते हैं। इन्हें 1323 अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटिंग भी प्राप्त है। जिलेवासी इनसे इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं।अपने जिले के इस होनहार खिलाड़ी को श्री मित्तल के अलावे अन्य उपाध्यक्षगण यथा मनीष जालान, आलोक कुमार, मनोज गट्टानी, बिमल मित्तल, धनंजय जायसवाल, राजेश कुमार दास, सुनील कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सुनील कुमार जैन, डॉ शेखर जालान, मनीष कासलीवाल, डॉक्टर सौरभ कुमार, श्रवण कुमार सिंघल, डॉक्टर नुसरत जहां, पदम जैन एवं श्रीमती अमृता साव ने भी अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button