किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

खबर का असर: पौआखाली में कचरे के अंबार की हुई सफाई, उपाध्यक्ष अबू नसर आलम ने लिया संज्ञान

किशनगंज, 10 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, नगर पंचायत पौआखाली में सड़क किनारे जमा कचरे और उससे फैल रही दुर्गंध को लेकर मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष ने त्वरित संज्ञान लिया। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अबू नसर आलम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सफाई कराने की बात कही थी।

इसके कुछ ही समय बाद संबंधित स्थल पर सफाई कराई गई। सफाई के बाद मौके का दृश्य पहले की तुलना में काफी बदला हुआ नजर आया। लोगों ने भी सफाई होने पर राहत की बात कही।

नगर से जुड़ी समस्याओं को लेकर जब भी मामला सामने आया है, उपाध्यक्ष अबू नसर आलम द्वारा उसे गंभीरता से लेने और अपने स्तर से आवश्यक पहल करने की बात सामने आती रही है।

खबर का उद्देश्य किसी व्यक्ति की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में पहल कराना है। पौआखाली में इस मामले में त्वरित कार्रवाई इसका एक उदाहरण है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button