एसडीओ डीएसपी ने भूमि विवाद को ले कि समीक्षात्मक बैठक।
भूमि विवाद निवारण कार्य मे तेजी लाने का दिया निर्देश

सोनू यादव/हिलसा (नालंदा):-अनुमंण्डल कार्यालय के सभागार कक्ष में विधि व्यवस्था एव भूमि विवाद को लेकर एसडीओ प्रवीण कुमार एव डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में अनुमंण्डल अंतर्गत भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों की समीक्षा की गई। एसडीओ प्रवीण कुमार ने उपस्थित सभी अंचलाधिकारी एव थानाध्यक्ष को भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। कहा भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों को पूरी गम्भीरता के साथ लेते हुए विवाद का निपटारा किया जाय। हाल के दिनों में यह देखा जाए तो भूमि विवाद के मामले में बड़े बड़े अपराध की घटनाएं हो रहे है। जमीन के छोटे टुकड़े हो या नली गली रास्ता जैसी छोटी छोटी विवाद बड़ा विवाद बन जा रहा है।भूमि विवाद को कम करने के लिए सरकार के द्वारा कई प्रकार के प्रयास भी किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि स्थानित स्तर पर या नियमित जनता दरबार लगाकर जमीन से सम्बंधित मामलों का निवारण कार्य मे तेजी लाए।खासकर भूमि विवाद लंबित मामलों को अविलंब निपटारा करने पर जोर दिया। वही डीएसपी सुमित कुमार ने थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीन से सम्बंधित किसी भी तरह की शिकायत या आवेदन मील उसे गम्भीरता पूर्वक से लेने के साथ मामले की निपटारा के दिशा में कार्य करे।बैठक में अनुमंण्डल पुलिस पदाधिकारी 2 गोपाल कृष्ण, हिलसा कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव प्रसाद, हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार सहित हिलसा अनुमंडल सभी सीओ , बीडीओ, कार्य पालक पदाधिकारी एव थानाध्यक्ष के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।