अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कोचाधामन 16 पुलिसकर्मी सहित 1 थानाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की देखरेख के लिए नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।वहीं दिनांक-26.07.2020 को कोचाधामन थानाध्यक्ष सहित 16 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।इतने पुलिस कर्मियों के एक साथ पॉजिटिव जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. एनामुल हक ने बताया की रविवार को 30 लोगों की जांच की गई थी।इनमें से 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।सभी को कीट के साथ होम आइसोलेशन दिया गया है।इससे पहले भी जांच में कैरी बीरपुर पंचायत में 08 ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की देखरेख और उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति।

आपको बताते चले कि पूर्णिया प्रक्षेत्र के आइजी विनोद कुमार के निर्देश पर पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा को नॉडल पदाधिकारी नियुक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।किशनगंज सहित पूर्णिया प्रक्षेत्र के चारों जिले में एक-एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। किशनगंज जिले के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारी अजय झा को कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मियों की व्यवस्था को देखरेख करना और ऐसे पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही वे समय-समय पर पॉजिटिव पुलिस कर्मियों के हालचाल भी लेते रहेंगे और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button