प्रमुख खबरें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय कृष्णापुरी में आगामी 29 जून को आयोजित।…

पटना डेस्क/श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सहित पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ी और पांचो की पांचो सीटें जीती, यह आप सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम का ही फल है।

आपलोगों ने पार्टी के लिए ईमानदारी से समर्पित होकर कार्य किए हैं।
मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पार्टी की हुई ऐतिहासिक जीत को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और आप लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। आज के बैठक का मुख्य उद्देश्य है पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ-साथ, आप सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सम्मान समारोह होना अति आवश्यक है, इसी को लेकर 29 जून को सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, चुनाव अभियान प्रभारी सह सम्मान समारोह प्रभारी सुरेंद्र विवेक, प्रचार प्रसार प्रमुख संजय सिंह, महिला सेल अध्यक्ष शोभा सिंहा पासवान, लेबर सेल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, किसान प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, अधिवक्ता अध्यक्ष पंचायती राज अध्यक्ष इंदिरा देवी, बुद्धिजीवी प्रदेश अध्यक्ष नलिन विलोचन सहित पार्टी के मेन विंग सभी जिला अध्यक्षों मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button