District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : मुख्यमंत्री कुशल श्रमिक क्लस्टर योजना के तहत समेकित मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन के संसाधन एवं कार्यों की डीएम ने किया भौतिक निरीक्षण।

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम इनायत खान ने शनिवार को रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनी पंचायत में मुख्यमंत्री कुशल श्रमिक क्लस्टर योजना के तहत समेकित मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन के संसाधन एवं कार्यों की भौतिक निरीक्षण किया। मौके पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा इसके निर्माण एवं संचालन के विभिन्न आयामों से डीएम को अवगत कराया गया। बताया गया कि बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना द्वारा राशि वित्त पोषित है। इसका संचालन उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा किया गया है। मौके पर उपस्थित समेकित मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादक संचालक प्रधान बेसरा ने बताया कि 11 एकड़ 26 डिसमिल निजी जमीन में मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन का कार्य जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्य में लगभग 60-70 प्रवासी श्रमिक एवं समान मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 82 एकड़ में मखाना का उत्पादन किया जा रहा है। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मत्स्य पालन के तालाबों एवं उपलब्ध संसाधनों का मुआयना किया गया। इसके बाद मखाना प्रोसेसिंग के उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रकार की मशीन एवं उपकरण का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित उद्योग महाप्रबंधक द्वारा मखाना प्रोसेसिंग तैयार कर उपयोग में लाने तक की विधि से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button