ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवम् अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद सभागार में हुई आयोजित..

मनरेगा में 2020-21 में निर्धारित 3172744 मानव सृजन के लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 2685360 मानव दिवस का सृजन किया गया है अर्थात 85 प्रतिशत उपलब्धि है।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, माननीय सांसद डॉ० मो० जावेद आजाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवम् अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई।बैठक में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा की गई तथा पिछले बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन पर चर्चा हुए।इसी प्रकार विभिन्न विभाग यथा जल निस्सरण एवम् बाढ़ नियंत्रण, शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, कृषि, आपूर्ति, नगर परिसद, विद्युत, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, आईसीडीएस, जिला योजना, बीएसएनएल से संबंधित पूर्व बैठक में प्राप्त निर्देश व वर्तमान कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।माननीय अध्यक्ष सह सांसद ने बैठक में सुझाव दिया कि सदस्य सचिव सह जिलाधिकारी जन प्रतिनिधियों से प्राप्त परामर्श व आवेदनों पर संज्ञान लेकर उस पर अवश्य कार्रवाई करें क्योंकि आम जनता की समस्याओं को ही प्राय लाया जाता है।सर्वप्रथम डीडीसी मनन राम ने ग्रामीण विकास पर जानकारी देते हुए बताया कि लगभग सभी स्कीम में किशनगंज जिला उच्च रैंकिंग में है।मनरेगा में 2020-21 में निर्धारित 3172744 मानव सृजन के लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 2685360 मानव दिवस का सृजन किया गया है अर्थात 85 प्रतिशत उपलब्धि है।एलएसबीए अन्तर्गत सभी पंचायत में दो दो सामुदायिक स्वच्छ ता परिसर अर्थात् 252 का निर्माण पूर्ण उपरांत समुदाय को हस्तांतरित कर दिया गया है।जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत सोखता निर्माण, सार्वजनिक तालाब, पौधा रोपण, आवास योजना पर विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक में चर्चा परिचर्चा के दौरान शिक्षा विभाग के कार्यों की जानकारी व पिछले बैठक का अनुपालन पर प्रस्तुति जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी।उनके द्वारा सभी पंचायतों में हाई स्कूल की व्यवस्था कर दिए जाने, डीएम के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में 5-5 आदर्श विद्यालय 15 जनवरी तक प्रारम्भ करने, उन्नयन कक्षा सह स्मार्ट कक्षा जिला के 142 विद्यालयों में सुचारू रूप से बड़े एलइडी स्क्रीन पर चलाने, 80 विद्यालयों में बाला कक्षा संचालन की व्यवस्था की जानकारी दी गई।प्री मैट्रिक तैयारी हेतु 17 केंद्रो पर विशेष कक्ष का संचालन किए जाने, 29 भवन हीन विद्यालय के लिए भू अर्जन, छात्रवृति वितरण, एमडीएम योजना पर सभी सदस्यों को विस्तार से बताया गया, अध्यक्ष ने कार्यों की समीक्षा के क्रम में सराहना की।अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित एमएसडीपी सम्प्रति पीएम जनविकास कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री स्व रोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री मुस्लिम महिला परित्यकता योजना, मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई।सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री स्व रोजगार ऋण योजना में 2818 आवेदन प्राप्त है, जिसकी स्क्रुटनी, सत्यापन उपरांत दिनांक 19 दिसम्बर को आहूत बैठक में स्वीकृति पर निर्णय लिया जाएगा।परित्यकता महिलाओं को ₹25000/ का लाभ दिलाने हेतु सभी प्रखंडों से प्रतिवेदन मंगाया गया है।किशनगंज एमएसडीपी से आच्छादित है, ज्यादा से ज्यादा काम योग्य तक पहुंचाया जाएगा।ग्रामीण कार्य विभाग व पथ निर्माण विभाग से संबंधित सड़कों के निर्माण में अनियमितता का मामला सदस्य विधानसभा, बहादुरगंज व ठाकुरगंज विस द्वारा लाया गया।साथ ही, अन्य माननीय सदस्य ने सड़क जाम, रखरखाव, भारी वाहनों के प्रवेश का मुद्दा उठाया गया।संबंधित पदाधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेकर जांच व कार्रवाई पर अध्यक्ष की सहमति हुई।कृषि विभाग से संबंधित खाद तस्करी पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अनुज्ञप्ति रद्द करने तथा 5 दोषी विक्रेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है एवम् जांच सतत रूप से की जा रही है।किसानों को विभिन्न योजना व कृषि जानकारी हेतु कृषक चौपाल, किसान सलाहकार द्वारा जानकारी देना, बीज व खाद ससमय वितरण का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है।आपूर्ति संबंधित मामले में जन वितरण प्रणाली के दुकान के अनुज्ञप्ति निर्गत किए जाने पर लंबित मामलो की समीक्षा हुई, जिसे सदस्य सचिव सह डीएम ने त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।नगर परिषद से संबंधित मामलो पर किशनगंज में अतिक्रमण मुक्त अभियान, पार्किंग, आवारा पशु की समस्या पर कृत कार्रवाई ईओ किशनगंज ने विस्तार से बताया।जिलाधिकारी ने नगर निकाय टास्क फोर्स के गठन व इसकी बैठक में निराकरण पर हुए निर्णय से सदन को अवगत कराया।इसी प्रकार बहादुरगंज व ठाकुरगंज नगर पंचायत की समस्याओं पर किए जा रहे समाधान पर वीसी से जुड़े संबंधित ईओ ने जानकारी दी।विद्युत विभाग से संबंधित बिजली बिल गलत आने की समस्याओं पर चर्चा हुई।किशनगंज माननीय विधायक ने ट्रांसफार्मर लगाने हेतु कई स्थानों को चिन्हित किया जिस पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश प्राप्त हुआ।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक व स्टाफ की कमी व उनकी अनुपस्थिति का मामला लाया गया, जिस पर नियमानुसार अधियाचना व जांच का निर्देश प्राप्त हुआ।वही डीएम सह सदस्य सचिव ने बताया की हाल ही में सीटी स्कैन की व्यवस्था सदर अस्पताल किशनगंज में की गई है।सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर अस्पताल में ट्रामा सेन्टर की स्थापना, डिजिटल एक्स रे, डायलिसिस की व्यवस्था पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन होने, ठाकुरगंज पीएचसी का निर्माण कार्य प्रारम्भ होने, सदर अस्पताल में ब्लड बैंक, लेबर रूम की व्यवस्था हेतु कार्य अंतिम चरण में होने तथा कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियो पर विस्तृत जानकारी सदस्य सचिव सह डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने दी।आईसीडीएस, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, योजना विभाग की कार्यों पर चर्चा हुए। माननीय अध्यक्ष ने सभी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु समन्वय से कार्य करने का सुझाव दिया।वर्तमान में चल रहे विशेष सर्वे व बंदोबस्त कार्य की जानकारी प्रभारी पदाधिकारी, बंदोबस्त सह डीटीओ ने विस्तार से दी।उनके द्वारा विशेष सर्वे व बंदोबस्त पर बताया गया कि किशनगंज जिलांतर्गत चार प्रखण्ड किशनगंज, बहादुरगंज, ठाकुरगंज और कोचाधामन में विशेष सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।जिसमे आम जनता समेत जन प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है।विशेष सर्वे हेतु 17 शिविर का गठन कर 459 मौजा व राजस्व ग्राम में सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है। कुल 248 अमीन गठित शिविर में कार्य हेतु टैग किए गए है तथा शेष 186 अमीन मुस्तकील कार्य तथा त्रि सीमांकन कार्य में संलग्न किए गए है।विदित हो कि प्रथम केडस्ट्राल सर्वे 1890-1920 में तथा द्वितीय रेविजनल सर्वे 1955-1972 के बीच हुआ था।पुनः नए सिरे से खतियान लेखन हेतु विशेष सर्वे किया जा रहा है।इस बार आधुनिक तकनीक से सर्वे ईटीएस के माध्यम से अमीन करेंगे, जिसमे शुद्धता की पूरी संभावना है।बैठक में माननीय सदस्यों द्वारा बाढ़ निस्तारण के संबंध में तटबंधों की मरम्मती, भू अर्जन, कटाव, वर्षा जल निकासी, ड्रेनेज का मामला लाया गया।उक्त बैठक में माननीय अध्यक्ष सह सांसद डॉ जावेद आजाद के अतिरिक्त सभी एमएलए, वीसी के माध्यम से सभी प्रखण्ड प्रमुख, डीएम सह सदस्य सचिव डॉ आदित्य प्रकाश, अपर समाहर्ता, डीडीसी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, वीसी के माध्यम से सभी बीडीओ उपस्थित हुए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button