ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : एक हिन्दी दैनिक में लंबे अर्से से पत्रकारिता कर रहे पत्रकार राजीव कुमार पप्पू का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के पलासी प्रखंड से एक हिन्दी दैनिक में लंबे अर्से से पत्रकारिता कर रहे एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार पप्पू की पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में आज मौत हो गयी। मौत की खबर सुन लोगों में शोक है। अति मृदुभाषी और मिलनसार राजीव कुमार का अकस्मात यूं चला जाना, सभी को मर्माहत कर दिया। राजीव कुमार पप्पू के निधन पर जिले के पत्रकारों में शोक की लहर है और सभी ने इसे जिले के पत्रकारिता के लिए एक बड़ा क्षति करार दिया। राजीव कुमार पप्पू के निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम सहित वरिष्ठ पत्रकार फुलेंद्र कुमार मल्लिक, आशुतोष कुमार निराला, अमोद कुमार शर्मा, मृगेन्द्र कुमार मणी, एलपी नायक, विष्णुदेव झा बेदी, सुब्रत सिन्हा, जितेंद्र सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया और दुख के इस समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की।पटना से उनके शव को अररिया लाया गया, जहां से उनके पैतृक आवास पलासी ले जाया जायेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button