ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने समस्त प्रदेशवासियों को वैशाख पूर्णिमा और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाता है।हिन्दू धर्म में स्नान,दान और भगवान विष्णु की पूजा के साथ वैशाख पूर्णिमा के रूप में मनाने की पुरातन परंपरा है वहीं बौद्ध समुदाय व धर्मानुयायी इसे बुद्ध पूर्णिमा,बुद्ध जयंती या वेसाक के रूप में मनाते हैं। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। मान्यता है कि इस तिथि को पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!