ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलकाारों ने गांधी शिल्प बाजार 2022 में दी लाजवाब प्रस्तुति पटना, 08 अप्रैल हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित गांधी शिल्प बाजार 2022 में लाजवाब प्रस्तुति पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –राजधानी पटना के गांधी मैदान में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय , भारत सरकार नयी दिल्ली द्वारा प्रायोजित और अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुरजीय सहकारी समिति पटना द्वारा गांधी शिल्प बाजार 2022 का आयोजन किया गया है। गांधी शिल्प बाजार 2022 के समापन दिवस पर

हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजन, नवरात्रि और छठ पर आधारित गीत पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने कुमार संभव, दिवाकर कुमार वर्मा, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली ,श्रेया श्रीवास्तव और राज जायसवाल शामिल रहे।
इस अवसर पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद ने हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों को गांधी शिल्प बाजार 2022 मंच देने के लिये अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुरजीय सहकारी समिति पटना की अध्यक्ष अर्चना सिंह का शुक्रिया अदा किया है। डा. नमता आनंद ने सभी लोग को नवरात्रि और चैती छठ की शुभकामना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button