ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शतरंज प्रतियोगिता में युवराज, शिवम एवं महीता विजयी..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, तेघरिया के सामाजिक कार्यकर्ता अतुल अग्रवाल के सौजन्य से शनिवार की देर शाम जिला शतरंज संघ द्वारा गट्टानी कॉन्प्लेक्स तेघरिया में अवस्थित एक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र किशनगंज चेस अकैडमी’ में एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई बालक व बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के खेल से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिकता को बढ़ावा मिलता है।आज के दिन में बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं रहती है, बस उन्हें सहयोग देकर निखारने की जरूरत है।और शतरंज खेल तो एक उपयोगी खेल भी है। इससे खेल-खेल में उनका मानसिक विकास भी स्वत: हो जाता है। अतः सारे बच्चों को यह खेल अवश्य ही खेलना चाहिए।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव -सह- कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि सारे प्रतिभागियों को कुल 3 विभागों में बांटकर इस प्रतियोगिता को संपन्न किया गया।इसके ओपन विभाग में युवराज सेठिया विजई घोषित हुए।स्वयम तमांग, रोहित गुप्ता, ऋत्विक मजूमदार, धान्वी कर्मकार एवं अन्य ने इसके अगले स्थानों पर जगह बनाई।जूनियर विभाग में शिवम राय ने बाजी मारी।वंश सिन्हा, मानव तमांग एवं दुर्गेश पाल ने क्रमशः दूसरे से चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला विभाग में महीता अग्रवाल चैंपियन बनी।यशिता गट्टानी, विशाखा गट्टानी, भूमि मुंद्रा, रितिका सिन्हा एवं ध्रुविका गट्टानी को अगले स्थानों पर संतोष करना पड़ा।सारे विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल एवं वार्ड पार्षद श्रीमती शन्नो देवी गट्टानी ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।श्रीमती गट्टानी ने भी अपने संबोधन में सारे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।मौके पर संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार, अमन कुमार गुप्ता, प्रत्यूष कुमार, रूद्र तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button