ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम

भारत में योग का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना बताया गया है। भारत में स्वामी विवेकानंद ने योग की शुरुआत बहुत पहले कर दी थी: कमांडेंट

किशनगंज, 14 जून (के.स.)। फरीद अहमद, बुधवार को अनूप रोबा कछप, कार्यवाहक कमान्डेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के दिशा निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में कमांडेंट ने सभी जवानो को बताया कि, 21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग का उद्भव भारत से ही माना जाता है। भारत में योग का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना बताया गया है। भारत में स्वामी विवेकानंद ने योग की शुरुआत बहुत पहले कर दी थी, योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। योगा करने से तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्थिति से भी छुटकारा पाया जा सकता है। योग का मानव जीवन में बहुत महत्व और फायदे हैं जैसे बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए योग बहुत जरुरी है, सुबह के समय योग करने से व्यक्ति के मस्तिष्क की सभी इंद्रियां भलीभंति गतिमान होती हैं, जिससे व्यक्ति का मन एकाग्र होकर कार्य करता है, मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है, वजन कम करने में सहायक है, डाईबि‍टीज रोगियों के लिए योग बहुत जरुरी है, मन प्रसन्न होना आदि कई ऐसी मानव जीवन में जरूरतें हैं जो योग से आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। इसलिए अपने दैनिक दिनचर्या में योग को अपनाएं और स्वस्थ रहें। इस अवसर पर उप कमांडेंट रविकांत द्विवेदी, सहायक कमांडेंट चिकित्सा सुमित कुमार चौरसिया, सहायक कमांडेंट चिकित्सा मागा राम, निरीक्षक शंकर कुमार मण्डल, सहित बल के समस्त जवानों ने योगाभ्यास किया।

Related Articles

Back to top button