किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रुईधाशा में 3 व 4 जुलाई को मनाया जाएगा महाकाल महोत्सव

शक्तिपीठ कामख्या से होगा मंहतों का आगमन

किशनगंज, 14 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के रुईधाशा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल महोत्सव मनाये जाने को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। 3 व 4 जुलाई को महोत्सव मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल महोत्सव मनाए जाने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। महाकाल महोत्सव को लेकर मंदिर में रंग-रोगण के साथ-साथ मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाने का कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने बताया कि कोविड-19 को लेकर पिछले दो वर्ष सादगी के साथ महाकाल महोत्सव मनाया गया था। इस बार महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष पुराने प्रतिमा का विसर्जन कर महाकाल महोत्सव के दिन नये प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाती थी। लेकिन अब पत्थर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद सिर्फ कलश का विसर्जन किया जाता है। उन्होंने बताया कि 3 व 4 जुलाई को पूरे हर्षोल्लास के साथ महाकाल महोत्सव मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। 3 जुलाई को नगर भ्रमण के साथ कलश को नदी में विसर्जित किया जाएगा। 4 जुलाई को पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना शक्तिपीठ कामख्या से आए मंहतों द्वारा की जाएगी। पुरोहित महोत्सव के एक दिन पूर्व यहां पहुंचेंगे। महोत्सव को सफल बनाये जाने को लेकर समिति के सत्यम चारुस्त, रवि कुमार, नितम दास, शशि झा, मीरा सिन्हा, मनीष कुमार आदि जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button