कोचाधामन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म कांड: महज 24 घंटे में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

किशनगंज,05अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी की रात हुए दुष्कर्म कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता (परिवर्तित नाम – रजिया) द्वारा दर्ज कराए गए मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने महिला थाना, किशनगंज में दिनांक 03 अगस्त 2025 को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया कि आरोपी अमृत कुमार (उम्र 27 वर्ष), निवासी डउवाबाड़ी, थाना बिशनपुर, ने रात्रि लगभग 08:00 बजे उसे घर के पास स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया।
महिला थाना, किशनगंज में कांड संख्या 65/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376AB, 341, 323, 406, 506, 34 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 व 6 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किशनगंज सागर कुमार के निर्देश पर महिला थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्य व आसूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अमृत कुमार को रूईधासा रोड के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है, वहीं अनुसंधानकर्ता को शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया है।
गिरफ्तारी विवरण:
- अभियुक्त: अमृत कुमार, उम्र 27 वर्ष
- पिता: प्रेमलाल
- निवासी: डउवाबाड़ी, थाना बिशनपुर, जिला किशनगंज
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:
- पु.अ.नि. सुनिता कुमारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना
- पु.अ.नि. रूपाली कुमारी, महिला थाना
- पु.अ.नि. सीमरन भारती, महिला थाना
- सिपाही शषी कुमार (653), महिला थाना
- सिपाही विनय कुमार (401), महिला थाना
- चालक सिपाही सोनू कुमार (36), महिला थाना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है।