किशनगंज : एसआई कनकलता को पलासी महिला हेल्प डेस्क का पदाधिकारी बनाये जाने से महिलाओं में हर्ष।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, अररिया जिला के पलासी थाना में पदस्थापित एसआई कनकलता को थाना के महिला हेल्पडेस्क के पदाधिकारी बनाये जाने पर थानाक्षेत्र के महिलाओं में खुशी का माहौल है। अब थाना क्षेत्रों के महिलाओं की समस्या आसानी से सुनी व सुलझाई जायगी। थानाक्षेत्र की महिला तरन्नुम आरा, रेखा देवी, बिलकिस जहां, मुन्नी देवी आदि महिलाओ की समस्या अब आसानी से सुनी जायगी। महिलाओं ने बताया कि जब भी महिलाओं की समस्याओ के समाधान में एसआई कनकलता ने ततपरता से निपटाई हैं। उन्होंने तुरंत एक्शन लेकर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किया है। इसमें से कांड संख्या 233/22, 299/22 और 319/22 कांडो को जाँच पदाधिकारी एसआई कनकलता ने तेजी से निपटाई हैं। पीड़िता ने बताया कि वो एसआई कनकलता के कार्य से पूरी तरह संतुष्ट हैं। साथ ही थानाक्षेत्र के अन्य महिलाओं को भी उनसे काफी उम्मीद हैं। उनके महिला हेल्प डेस्क की पदाधिकारी बनने से महिलाओं को और ज्यादा सुरक्षा और न्याय मिल सकेगा। महिला डेस्क के प्रभारी कनक लता ने बताया कि एसपी के आदेश से जिले के कुल 13 थाना व ओपी में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिसमे पलासी थाना महिला हेल्प डेस्क की पदाधिकारी उन्हें बनाया गया है।
एसआई कनकलता की महिलाओं से संबंधित मामले में उपलब्धियां :
एसआई कनकलता को महिलाओं से संबंधित अबतक कुल 3 केस मिले हैं, कांड संख्या- 233/22 अपहरण केस में कुख्यात आरोपी बबलू मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा और लड़की को बरामद किया। इस मामले के आरोपी बबलू मंडल पर पूर्व से भी जोकीहाट थाना में आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांड संख्या-299/22 डोरी एक्ट व भ्रूण हत्या मामले में केस का चार्ज मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में अररिया अनुमंडल कार्यालय से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। कांड संख्या- 319/22 अपहरण केस में भी सब इंस्पेक्टर कनक लता ने ततपरता दिखाते हुए कांड के चारों आरोपियों की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, साथ ही पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थानाक्षेत्र से लड़की को भी बरामद किया था। इसके अलावे कांड संख्या 359/22 हत्याकांड मामले में घटना के चार घंटे के अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके बाद थानाक्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया था। जानकारी के अनुसार अररिया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के आदेश पर कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना का ज्ञापांक-636/म०अ०को, दिनांक 29.12.20 के द्वारा पीड़ित महिला एवं बच्चों का थाना में मित्रवत और सुगम पहुँच बनाने हेतु अररिया जिला बल में 10 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। उल्लेखनीय है कि अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना का ज्ञापांक-1192/म०अ० को, दिनांक-14.07.22 एवं ज्ञापांक-71/ म०अ० को दिनांक-11.01.23 तथा पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णियाँ क्षेत्र, पूर्णियों का ज्ञापांक-70/ सा०प्र०, दिनांक 12.01.23 के द्वारा 03 अतिरिक्त थाना/ओ०पी० क्रमशः भरगामा थाना सिकटी थाना, बरदाहा ओ०पी० में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का आदेश प्राप्त हुआ है। अतः उक्त आदेश के आलोक में अररिया जिलाबल में कुल 13 थाना/ ओ०पी० में निम्न प्रकार से महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करते हुए महिला हेल्प डेस्क में कार्य निष्पादन हेतु महिला पुलिस पदाधिकारी/सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।