ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गड़हनी:-कौन बना गड़हनी का नया राजस्व अधिकारी पढ़ें पूरी खबर…..

गुड्डू कुमार सिंह:- गड़हनी(आरा) गड़हनी अंचल को नया राजस्व अधिकारी मिल गया है।राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। बिहार लोक सेवा आयोग 64वी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर 19 लोगों का चयन राजस्व अधिकारी एवम समकक्ष पद के लिए किया गया है। विपुल कुमार ने सोमवार को जिलाधिकारी के समक्ष अपना योगदान देने के बाद अंचल कार्यालय गड़हनी पहुँचे। जहां सीओ उदयकांत चौधरी से मिलकर सबंधित कागजात समर्पित किया।बता दें कि गड़हनी अंचल को वर्षो से कोई स्थायी राजस्व अधिकारी नहीं मिला था जिसकी वजह से कार्य प्रभावित होता रहा है।नए राजस्व अधिकारी के आने से कार्य मे तेजी आने की उमीद है। विपुल कुमार मूल रूप से अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के कुबरी गांव के रहने वाले हैं।