ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : NH-327E से काशीबाड़ी-दुराघाटी जाने वाली जर्जर सड़क की कब होगी मरम्मत? पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र

किशनगंज, 15 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में NH-327E मेची नदी पुल से काशीबाड़ी-दुराघाटी तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर पूर्व मंत्री एवं बिहार सरकार में उर्दू एडवाइजरी के अध्यक्ष नौशाद आलम ने मंगलवार को तातपौआ पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में डीडीसी को ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल किशनगंज-2 के कार्यपालक अभियंता के नाम आवेदन देकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि करीब दस वर्ष पूर्व निर्मित उक्त सड़क की आज तक समुचित मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी भौतिक स्थिति काफी जर्जर हो गई है। सड़क कई स्थानों पर अपने मूल स्वरूप में नहीं है तथा NH-327E से नीचे उतरते ही सड़क में कटाव भी हो गया है।

आवेदन के अनुसार, सड़क पर बने दो छोटे-छोटे कल्वर्ट और अप्रोच भी जर्जर हो चुके हैं। इन क्षतिग्रस्त कल्वर्टों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नौशाद आलम ने जनता की परेशानी को देखते हुए सड़क एवं क्षतिग्रस्त कल्वर्टों की शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।इस दौरान मौके पर पूर्व मंत्री नौशाद आलम की मौजूदगी में डीडीसी और बीडीओ ने उक्त जर्जर सड़क और कल्वट और टूटे हुए अप्रोच का निरीक्षण भी किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button