केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा औरंगाबाद के रफीगंज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।…
जागरूकता रैली सह घर-घर संपर्क अभियान आयोजित।...
इंद्रलोक कुमार/औरंगाबाद:-भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व मंगलवार (16.4.2024) को जिले के रफीगंज प्रखंड में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसके अंतर्गत बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड औरंगाबाद जिला के कैडेट्स द्वारा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर से रफीगंज स्टेशन तक एक जागरूकता निकाली गई। रैली रफीगंज बाजार तथा अन्य प्रमुख स्थानों से होते हुए स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। रैली में लगभग 100 कैडेट्स के साथ साथ आम लोग भी सम्मिलित हुए। रैली का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार ने किया। साथ ही स्काउट स्काउट मास्टर बसंत कुमार द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
रैली के संपन्न होने के के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा घर-घर संपर्क के माध्यम से आम जनों को अधिक से अधिक संख्या में बढ़ चढ़ कर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने जा रहे युवाओं से मतदान में भाग लेने की अपील की गयी साथ ही महिला, वृद्धजनों तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बिहार के विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें पहली बात मत दे रहे मतदाताओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।अभियान में केंदीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह भी शामिल रहे। इस अवसर पर मंत्रालय से संबद्ध नव सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान, सारण के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत सहित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित आम जनों द्वारा उत्साहपूर्वक देखा गया। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ऐश्वर्य कुमार के साथ स्थानीय लोगों में जयशंकर कुमार तिवारी श्रेया कुमारी, काजल कुमारी, रोहित कुमार प्रियंका कुमारी अमन कुमार रवि रंजन कुमार आदि द्वारा भी अभियान में सहयोग प्रदान किया 17 अप्रैल 2024 को जागरूकता अभियान का चौथा व अंतिम दिन होगा।
**