ताजा खबर

मेट्रो रेल दुर्घटना के साथ श्रम कानूनों के उल्लंघन का भी हो जाँच – इंटक

त्रिलोकी नाथ प्रसाद– राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने पटना मेट्रो रेल परियोजना में प्रशासनिक अव्यवस्था, सुरक्षा चूक एवं तकनीकी विफलता के चलते दुर्घटना से लोको ऑपरेटर विजय कुमार बेहरा एवं लोको हेल्पर मनोज बेहरा का कार्यस्थल पर हुई मौत, अति गंभीर रूप से घायल रिंग ग्राउटर श्याम राम एवं श्रम कानूनों का हो रहे उल्लंघन, कार्यरत कर्मियों का शोषण एवं मानसिक प्रताड़ना आदि को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री, उप मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) एवं श्रमायुक्त बिहार को पत्र लिखकर प्राथमिकता से जाँच करा कर दोषियों को दंडित करने एवं मृत कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख मुआवज़ा, पेंशन, अनुकंपा के आधार पर एक सदस्य को नौकरी देने एवं श्रम कानूनों के उल्लंघन का सघन जाँच की भी माँग की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!