
नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर – वासंतिक नवरात्र एवं भारतीय नव वर्ष का शुभ आगमन पर विश्वहिदू परिषद, पलामू के द्वारा शहर में धूम धाम से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले जिला कार्यालय में राम जन्मोत्सव कर्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञातब्य है कि आज से अगामी 02 अप्रैल 2026 तक विश्व हिंदू परिषद के द्वारा जिला में 200 स्थानों पर रामजन्मोत्सव आयोजित करने की योजना बनी है। आज पहला कार्यक्रम पलामू जिला मुख्यालय मेदिनी नगर में संपन्न हुआ।
श्री राम जन्मोत्सव पर अपना उद्गार प्रकट करते हुए
विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर विचार रखते हुए संयुक्त परिवार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सामाजिक एकता के लिए परिवार में एकता जरूरी है।एकल परिवार होने और व्यस्त दिनचार्या के कारण परिवार के लोगों का एक साथ बैठना उठना, भोजन करना, आदि लगभग समाप्त हो चुका है। इसके कारण आपसी संवाद में भी कमी हुई है। श्री राम के जीवन और उनके द्वारा किए गए त्याग और आदर्शों पर बोलते हुए श्री मिश्र ने बताया कि भगवान राम के द्वारा माता सवरी के घर जा कर बैर खाना, निषाद राज का उनका सहपाठी होना, मदद के लिए राजा महाराजा को ना बुलाकर, वंचित वर्ग के सुग्रीव से दोस्ती करना इत्यादि सामाजिक समरसता के अनूठे उदाहरण हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना, अभी तक के उपलब्धि और भविष्य की योजनाओं पर भी संक्षेप में जानकारी दी। तत्पश्चात भगवान श्री राम के आरती के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आज के आयोजन में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता एवं उनका सुपुत्र शौर्य मेहता, महावीर समिति के जनरल और पूर्व बजरंग दल विभाग संयोजक राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, विहिप उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव, जिला मंत्री अमित तिवारी, सह मंत्री आनंद चौरसिया, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सह संयोजक हिमांशु पांडेय, प्रिय रंजन पाठक, नागेंद्र चौरसिया, नगर संयोजक दिलीप गिरी, आनंद कुमार शुक्ल, अभिषेक कुमार चौबे, मातृ शक्ति से पिंकी विश्वकर्मा, कुसुम लता, ऊषा राणा, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह, देवराज शर्मा, मनीष कुमार, विशेष सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, रमेश शुक्ल, विवेक सिंह, गोपाल तिवारी, रवि तिवारी, श्रवण राम चंद्रवंशी, सुरेश वर्मा, राजा कुमार, राम व्रत सिंह, सर्वेश आनंद, मनीष सिंह, पप्पू लाठ, दीपक गिरी, अरविंद यादव, श्री राम सेना प्रदेश अध्यक्ष पंकज जायसवाल, अमित यादव, परशुराम गिरी, आनंद, संजय केशरी, राजकुमार तिवारी इत्यादि की सहभागिता रही।



