ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्यविचार

संगठन में मजबूती लाने के लिए विहिप और इसके आयामों का पुनर्गठन और विस्तारीकरण किया गया – जिला मंत्री

केवल सच – पलामू

मेदनीनगर  – बोकारो में पिछले 20 जनवरी 2023 से चल रहे 03 दिनों की विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति बैठक कल दिनांक 22 जनवरी 2023 को देर शाम संपन्न हुई।

बैठक में संगठनात्मक विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श, कार्यक्रम, और बौद्धिक इत्यादि आयोजित किए गए| बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय, विभागीय और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और सम्मानित कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

बैठक के समापन सत्र में संगठन कार्य में और अधिक मजबूती और विस्तार लाने के उद्देश्य से, और 2024 में विश्व हिंदू परिषद का 60 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर संगठन के लक्ष्य की पूर्ति हेतु कई कार्यकर्ताओं के दायित्व में परिवर्तन हुआ और नई नियुक्ति भी दी गई |

इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद पलामू में भी कुछ परिवर्तन किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री  आनंद कुमार चौरसिया, गौ रक्षा प्रमुख  रामब्रत सिंह, गौ रक्षा सह प्रमुख  मंदीप विश्वकर्मा, सत्संग प्रमुख  घनश्याम तिवारी, सत्संग सह प्रमुख  अंकित सोनी, समरसता सह प्रमुख  शशि भूषण मिश्र, और सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी  गोपाल तिवारी को दी गई है।
बजरंगदल के पलामू जिला संयोजक संदीप कुमार दास को पलामू विभाग के सह संयोजक बनाया गया, और मेदनीनगर के बजरंग दल नगर संयोजक  विवेक कुमार चौबे को पलामू जिला बजरंग दल संयोजक मनोनीत किया गया।
वहीं पलामू बजरंग दल में भी कुछ नियुक्ति हुई है। पलामू जिला के बजरंग दल के सह संयोजक  सोनू कुमार सिंह, सुरक्षा प्रमुख  नवेंदु त्रिपाठी, सुरक्षा सह प्रमुख कमल जीत पाण्डेय, साप्ताहिक मिलन प्रमुख  प्रेम कुमार गुप्ता, साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख  गोलू सोनी, विद्यार्थी प्रमुख  लक्ष्मी कांत सोनी, अखाड़ा प्रमुख  रोशन तिवारी, बल उपासना प्रमुख  रंजन वर्मा, और अखाड़ा सह प्रमुख की जिम्मेदारी विकास कुमार कश्यप जी संभालेंगे।
दुर्गा वाहिनी के जिला संयोजिका के रूप में युवा और तेज तर्रार दुर्गावाहिनी सदस्या  शिवांगी चंद्रा जी को मनोनीत किया गया है।
विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने सभी नए दायित्व धारी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, उन सभी से अपने अपने क्षेत्र में अपने कार्य में जुट जाने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया है कि विश्व हिंदू परिषद आने वाले समय में पलामू में और कई नई बुलंदियों को प्राप्त करेगी।

Related Articles

Back to top button