आधी आबादी की पूर्ण भागीदारी के बिना विकास यात्रा अधूरी है : उपेन्द्र कुशवाहा

* रालोमो महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस का भव्य आयोजन इसका थीम था “महिला सशक्तिकरण के तीन स्तंभ संरक्षण, आरक्षण एवं जागरूकता”
* पूरे प्रदेश से महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
* “8 मार्च 8 संकल्प” के नाम से पार्टी का संकल्प पत्र पारित किया गया।
मुकेश कुमार/राष्ट्रीय लोक मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में पार्टी ने आज पटना के विद्यापति भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा और प्रख्यात समाजसेवी एवं पार्टी की वरिष्ठ नेत्री स्नेहलता कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। रालोमो महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम का थीम था “महिला सशक्तिकरण के तीन स्तंभ संरक्षण, आरक्षण एवं जागरूकता” ।
इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के हर जिले एवं प्रखंड से पार्टी की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को बुलाया गया और उन्होंने अपने जीवन से जुड़े खट्टे मीठे प्रेरणादायक अनुभवो को साझा किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने विभिन्न विधाओं में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। खास तौर पर बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने हाथों से उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एक विचार सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान समय में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया और एक संकल्प पत्र के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। “8 मार्च 8 संकल्प” के नाम से स्वीकृत इस संकल्प पत्र में आठ मुद्दों पर पार्टी की ओर से कार्य करने और सरकार के सक्षम प्राधिकार के सामने उचित माध्यम से मांग करने का निर्णय लिया गया। ये आठ संकल्प हैं – शिक्षा व्यवस्था में यौन उत्पीड़न को लेकर बालिकाओं को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था, चाइल्ड ट्रैफिकिंग के संबंध में सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जागरूकता कार्यक्रम का संचालन, महिलाओं द्वारा संचालित परम्परागत लघु एवं कुटिर उद्योग को सरकार के सीधा सहयोग से बाजार उपलब्ध कराना, महिला खेल आयोग का गठन , सरकारी दफ्तरों में डे केयर सेंटर की व्यवस्था को अनिवार्य करना , प्रखंड स्तर पर महिलाओं के लिए काउंसलिंग सेंटर की स्थापना, बिहार में जेंडर बजटिंग के माध्यम से महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान, सरकार द्वारा प्रेग्नेंसी के समय छुट्टियों के प्रावधान को कानूनी रूप देने की व्यवस्था।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आधी आबादी की पूर्ण भागीदारी के बिना किसी देश प्रदेश की विकास यात्रा अधूरी है। आज जो “8 मार्च 8 संकल्प” पारित किया गया है वो इस भागीदारी की दिशा में सहयोग के मुख्य कारक बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह शुभ संकेत है कि भारत में बीते दो दशक में शीर्ष पदों पर महिलाओं की भागीदारी तीन गुना बढ़ी है। जहां साल 2004 में कम्पनियों में बड़े पदों पर 11.7% महिलाएं थीं वहीं 2025 में यह बढ़कर 36.5% हो गई है। जबकि दुनिया भर में यह केवल 34% ही है। समाजसेवी स्नेहलता ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि महिलाओं को सबसे अधिक अत्याचार अपने साथी या परिवार वालों के कारण ही झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विश्व में हर 10 मिनट में एक महिला अपनों के कारण ही मार डाली जाती हैं। 2022 में यौन हिंसा में 50% तक की वृद्धि होना काफी चिंता का विषय है। भारत में भी ऐसे मामलों से अखबार के पन्ने रंगे रहना किसी भी सभ्य समाज के लिए अफसोस का विषय है। पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ई स्मृति कुमुद ने बताया कि हाल ही के एक सर्वे के अनुसार विश्व में बड़ी संख्या में महिलाएं ऑनलाइन हिंसा के एक या अधिक मामलों का शिकार हुई हैं। जो मानसिक परेशानी का कारण बन रही हैं। सभा को संबोधित करने वालों में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी अनीता कुशवाहाद, डॉ अंजलि कुमारी,सीमा सिंह,अनु सिन्हा, हैंडक्राफ्ट आर्टिस्ट श्रेया, IGIMS चिकित्सक डॉ प्रेमलता, हैंडलूम बिजनेश वूमेन रिद्धिमा श्रीवास्तव, फुटवेयर डिजाइनर रश्मि , चेतना समिति की अध्यक्ष निशा मदन आदि ने संबोधित किया।
इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा व नीतिन भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की महिला नेत्रियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व MLC रामेश्वर महतो, प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज,सुभाष चंद्रवंशी,बसंत पटेल भी मौजूद थे। @राम पुकार सिन्हा
प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता