राजनीति

त्याग, सादगी और संकल्प का प्रतिक है उपेन्द्र कुशवाहा

कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के तैयारी की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की रालोजद ने |

पटना डेस्क:-राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा ने श्री उपेन्द्र कुशवाहा को त्याग, सादगी एवं संकल्प का प्रतिक बताते हुए कहा है कि श्री उपेन्द्र कुशवाहा ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के स्वाभाविक उत्तराधिकारी है| आज राज्य में जननायक की विचारधारा को फिर से एक बार कुचलने का प्रयास किया जा रहा है| लेकिन इस प्रयास को सफल नहीं होने देने का संकल्प श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने लिया है| श्री रमेश कुशवाहा आज पटना में कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के राज्य स्तरीय तैयारी की समीक्षा बैठक को पटना पार्टी कार्यालय में संबोधित कर रहे थे।

उक्त आशय कि जानकारी रालोजद के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल ने आगामी 23 जनवरी को पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया है| इस क्रम में 06 जनवरी से लेकर 08 जनवरी तक पुरे बिहार के सभी 38 जिलों में पार्टी ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया था।

बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष मो० खुर्शीद अहमद एवं संचालन पटना ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने की| इस बैठक में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई० शम्भुनाथ सिन्हा ने कहा की आज राज्य में दो तरह का नेतृत्व मौजूद है| श्री नीतीश कुमार के रूप में सत्ता के लिए कर्पूरी जी के विचारधारा को त्यागने वाला, तो दूसरी तरफ उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में विचारधारा की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग करने वाला नेतृत्व| कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पटना जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ई० हेमन्त कुमार, नेहाल अख्तर, प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव डा० बिरेन्द्र प्रसाद दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम, प्रदेश महासचिव रजनीश गाँधी, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, सुदामा यादव, प्रतिक कुशवाहा, सज्जाद हुसैन, सौरभ सागर, गायत्री देवी, चतुर्भुज गुप्ता, अजय शर्मा, रवि कश्यप, बैधनाथ शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button